छुट्टी मांगने पर यूपी में इंटर कॉलेज के प्रबंधक ने शिक्षिका से गाल पर मांगी 'किस'
उन्नाव (यूपी) का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक इंटर कॉलेज का प्रबंधक एक शिक्षिका को अपने गाल पर 'किस' करने का इशारा करता दिख रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, शिक्षिका प्रबंधक से छुट्टी मांगने पहुंची थी। प्रबंधक ने कहा कि उसे साज़िश के तहत बदनाम किया जा रहा है। अधिकारियों ने वीडियो की जांच करवाने की बात कही है।