जर्मनी के गेल्सेनकिर्चेन में क्रिसमस की लंबी छुट्टियों के दौरान चोरों ने फिल्मी स्टाइल में बड़ी सी ड्रिल मशीन से सुरंग बनाकर एक बैंक के नीचे बने गुप्त तहखाने से करीब ₹316 करोड़ का कैश, सोना और गहने चुरा लिए। जांचकर्ताओं के अनुसार, छुट्टियों के चलते चोर कई दिनों तक वहीं रहे और 3,000+ लॉकर तोड़कर चोरी को अंजाम दिया।