छंटनी के दौर में यह 5 टिप्स आपको रख सकते हैं स्ट्रेस फ्री

विश्वभर में कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही हैं। फाइनेंशियल एक्सप्रेस के अनुसार, ऐसे समय में आर्थिक तनाव से बचने के लिए 5 बातों को ध्यान में रखा जाना चाहिए। इसमें आपातकालीन फंड बनाना, गैर-ज़रूरी खर्च घटाना, क्रेडिट कार्ड लोन चुकाने को प्राथमिकता देना, ईएमआई पर निर्भरता कम करना व अपने फंड्स को ट्रैक करना शामिल हैं।