पूर्व रेलवे ने बताया है कि हाल ही में एक दूल्हे व उसके 35 बारातियों की गुवाहाटी जाने वाली कनेक्टिंग ट्रेन के हावड़ा (पश्चिम बंगाल) में छूटने की स्थिति में सरायघाट एक्सप्रेस को हावड़ा में कुछ मिनट के लिए रोका गया था। बकौल पूर्व रेलवे, ऐसा करने से गीतांजलि एक्सप्रेस से आने वाले दूल्हे और उसके बाराती ट्रेन पकड़ सके।