छाती पर बम बांधकर अमेरिका में बैंक में घुसा शख्स, लोगों को बनाया बंधक
कैलिफोर्निया (अमेरिका) में पुलिस ने चेज़ बैंक की एक शाखा में बम की धमकी की पुष्टि की है। बकौल रिपोर्ट्स, एक शख्स ने अपनी छाती पर बम बांधकर बैंक में घुसपैठ की जिसके बाद अधिकारी बैंक में 'होस्टेज' जैसी स्थिति से निपटने के लिए जुट गए हैं। इस धमकी के बाद घटनास्थल के आसपास की सड़कें बंद कर दी गईं।