यूपी सरकार ने मानीं प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगें, स्थगित की UPPSC की RO-ARO परीक्षा

उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपीपीएससी की आरओ-एआरओ परीक्षा एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में कराने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगें मान ली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर यूपीपीएससी ने परीक्षा को स्थगित कर दिया है और अब यह परीक्षा एक ही दिन आयोजित की जाएगी।