जालना (महाराष्ट्र) में कक्षा 8 में पढ़ने वाली एक 13-वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर स्कूल की छत से कूदकर खुदकुशी कर ली है। खुदकुशी का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन मृतका के माता-पिता ने शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि छात्रा ने शिक्षकों के उत्पीड़न और प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी की।