छात्रा से अश्लील बातें और शारीरिक संबंध का दबाव, देहरादून में भीड़ ने जिम ट्रेनर को पीटा
देहरादून (उत्तराखंड) के एक जिम के संचालक और ट्रेनर नदीम अंसारी पर एक 21 वर्षीय छात्रा ने छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी करने और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। बकौल छात्रा, ट्रेनर ने उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। मामले में केस दर्ज हो गया है। हिंदू संगठनों के लोगों द्वारा अंसारी को पीटे जाने का वीडियो सामने आया है।