बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने राज्य के शिक्षा मंत्री दादाजी भूसे को पत्र लिखकर मांग की है कि राज्य में बोर्ड की परीक्षाओं में छात्राओं पर बुर्का पहनकर परीक्षा देने पर पाबंदी लगाई जाए। बकौल राणे, बुर्के की आड़ में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल हो सकता है और चेकिंग के दौरान हंगामा खड़ा हो सकता है।