छात्र ने यूपी में टीचर पर क्लासरूम में चाकू से हमला कर की गला रेतने की कोशिश
बहराइच (यूपी) के एक स्कूल का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें 11वीं कक्षा का एक छात्र मोबाइल चलाने से मना करने वाले टीचर पर क्लासरूम में चाकू से हमला कर गला रेतने की कोशिश करता दिख रहा है। छात्र ने हाथापाई के दौरान टीचर के सिर पर चाकू मार दिया था। 2 छात्रों को हिरासत में लिया गया है।