छात्र पर भड़का गूगल का AI चैटबॉट; असाइनमेंट में मदद मांगने पर बोला- तुम धरती पर बोझ हो, मर जाओ

मिशिगन (अमेरिका) में 29-वर्षीय कॉलेज छात्र विधय रेड्डी का दावा है कि असाइनमेंट के लिए मदद मांगने पर गूगल के एआई चैटबॉट जेमिनी ने कहा कि 'तुम धरती पर बोझ हो, जाओ मर जाओ'। टेक कंपनी ने कहा कि बड़े लैंग्वेज मॉडल कभी-कभी बेतुके जवाब दे सकते हैं। कंपनी ने कहा, "हमने ऐसे आउटपुट को...रोकने के लिए कदम उठाया है।"