प्रयागराज महाकुंभ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवती स्नान के बाद नदी में कपड़े धोने वाले लोगों को टोकती नज़र आ रही है। वीडियो में युवती नदी में अपना अंडरवियर धोने जा रहे एक शख्स से 'छीनकर फेंक दूंगी' कहती सुनाई दी। वीडियो में एक महिला भी नदी के पानी में कपड़े धोती दिख रही है।