छुपा रुस्तम निकला यह शेयर, 90% प्रॉफिट पर लिस्टिंग, IPO पर लगा था सिर्फ 2 गुना दांव
स्केलसॉस (एनकॉम्पस डिजाइन इंडिया) के शेयरों ने स्टॉक मार्केट में धमाकेदार एंट्री की। ₹107 के आईपीओ प्राइस वाले इस शेयर ने शुक्रवार को ₹203.30 पर लिस्ट होकर निवेशकों को करीब 90% का प्रॉफिट दिया। गौरतलब है, यह एनएसई SME IPO मात्र 2.19-गुना सब्सक्राइब हुआ था। हालांकि, लिस्टिंग के बाद बिकवाली के दबाव से शेयर 5% गिरकर ₹193.15 पर आ गया।