छिपे हुए विशाल ग्रह की हुई खोज, बृहस्पति से है दोगुना बड़ा
नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने हमारे सौर मंडल के बाहर एक विशाल ग्रह की खोज की है। 'बीटा पिक्टोरिस डी' नामक यह एक्सोप्लैनेट लगभग 23 मिलियन वर्ष पुराना है और पृथ्वी से 63 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। शोधकर्ताओं के अनुमान के अनुसार, इसका द्रव्यमान सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति के द्रव्यमान से कम-से-कम दोगुना है।