छेड़छाड़ के आरोप में UP में विकलांग से की गई मारपीट, सिर मुंडवाकर चेहरे पर पोती गई कालिख

कानपुर (यूपी) में छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में एक विकलांग शख्स से लोगों ने मारपीट की और उसका सिर मुंडवाकर चेहरे पर कालिख पोती है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 6-लोगों को हिरासत में लिया। एक महिला का आरोप है कि व्यक्ति उसकी बेटी का रास्ता रोकता था और फौज की वर्दी पहनकर उसके घर पहुंच गया था।