छेड़छाड़ की घटना के बाद AUS महिला क्रिकेटर व उनकी पत्नी को एस्कॉर्ट कर कैफे ले गई पुलिस
मुंबई में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर ऐश्ली गार्डनर और उनकी पत्नी मोनिका राइट को पुलिस एस्कॉर्ट कर कैफे तक ले गई जिसकी तस्वीर मोनिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। दरअसल, कुछ दिन पहले इंदौर में एक शख्स ने 2 ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़ की थी। तस्वीर में पुलिसकर्मी तस्वीर के लिए पोज़ देते हुए दिख रहे हैं।