गुजरात टाइटंस के खिलाफ सोमवार को एसआरएच के बल्लेबाज़ राहुल त्रिपाठी 14वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाते हुए चोटिल हो गए जिसका वीडियो वायरल हुआ है। गुजरात टाइटंस के ऑल-राउंडर राहुल तेवतिया की गेंदबाज़ी पर लॉन्ग ऑफ पर छक्का मारने के बाद त्रिपाठी ज़मीन पर गिर गए। मैच में वह 11-गेंद पर 17-रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए।