छठे और सातवें वेतन आयोग से कितना अलग हो सकता है 8वां वेतन आयोग?

छठा वेतन आयोग जनवरी-2006 और सातवां वेतन आयोग जनवरी-2016 से लागू हुआ लेकिन 8वें वेतन आयोग में देरी हो सकती है। इस बार न्यूनतम मूल वेतन ₹18,000 से बढ़कर ₹41,000 हो सकता है जबकि छठे में ₹2,750 से ₹7,000 और 7वें में ₹18,000 हुआ था। औसत वेतन वृद्धि पिछली बार के 23%-25% के मुकाबले इस बार 20%-35% रह सकती है।