छठी की छात्रा से बिहार में शिक्षक ने लगवाए 101 उठक-बैठक, बेहोश होकर गिरी

भागलपुर (बिहार) में कक्षा में बात करने को लेकर एक शिक्षक ने छठी की छात्रा को 101 बार उठक-बैठक लगाने की सज़ा दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, उठक-बैठक लगाते हुए अत्यधिक थकान-दर्द से बच्ची ज़मीन पर गिरकर बेहोश हो गई और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। बकौल परिजन, छात्रा इतनी सहम गई है कि कुछ बोल नहीं पा रही।

Load More