छठ पूजा के दौरान यूपी में हुआ हादसा; सेल्फी लेते समय पलटी नाव, 3 लोग लापता
चंदौली (उत्तर प्रदेश) में छठ पूजा के दौरान एक नाव पलट गई जिसमें कई लोगों के डूबने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, सेल्फी लेते समय नाव का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जबकि तीन लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।