छठ पूजा में किस रंग के कपड़े पहनना माना जाता है शुभ? जानें रंगों का धार्मिक महत्व
छठ पूजा के दौरान कपड़ों के रंगों का भी विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता के अनुसार, पीला रंग खुशहाली और सकारात्मकता, लाल सुहाग व शक्ति, हरा समृद्धि, नारंगी सूर्य की ऊर्जा और गुलाबी प्रेम व सौम्यता का प्रतीक है। सुनहरे रंग को वैभव से जोड़ा जाता है। महिलाएं इन रंगों की साड़ी या सूट पहन सकती हैं।