छठ पूजा संध्या अर्घ्य आज, क्या है देश के प्रमुख शहरों में सूर्यास्त का समय?
छठ महापर्व के तहत आज शाम अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। बिहार में आज सूर्यास्त शाम 5:11 मिनट पर, दिल्ली/नोएडा में शाम 5:40 मिनट पर, लखनऊ में शाम 5:27 मिनट पर, मुंबई में शाम 6:08 मिनट पर और बेंगलुरु में शाम 5:55 मिनट पर होगा। चार दिन तक चलने वाले इस पर्व का मंगलवार सुबह समापन होगा।