छठ का प्रसाद जूठा करने पर बिहार में मां ने पीट-पीटकर की 4 साल की बेटी की हत्या

बिहार के समस्तीपुर में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने पर एक महिला ने अपनी 4-वर्षीय बेटी की कथित तौर पर बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। बच्ची के पिता ने बताया कि घटना के समय परिवार छठ पूजा के लिए घाट बनाने गए थे। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया। बच्ची के पिता ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।