छठ पर्व पर झारखंड में अलग-अलग घटनाओं में डूबने से हुई 25 लोगों की मौत
छठ महापर्व के दौरान सोमवार और मंगलवार को जलाशयों में डूबने से झारखंड में अलग-अलग घटनाओं में बच्चों समेत 25 लोगों की मौत हो गई। झारखंड के गिरीडीह में सर्वाधिक 7 लोगों की मौत हुई है। वहीं, हज़ारीबाग-सिमडेगा में 4-4, जमशेदपुर के चांडिल में तीन, कोडरमा-देवघर में 2-2, गढवा, चतरा व रांची में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है।