छत्तीसगढ़ में 500 पेड़ों की होगी ‘सर्जरी’, उन्हें बचाने के लिए एक्सपर्ट्स की ली जा रही मदद
छत्तीसगढ़ के उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व में अतिक्रमणकारियों द्वारा 'गर्डलिंग' से क्षतिग्रस्त 500 पेड़ों को बचाने के लिए वन विभाग विशेषज्ञों की मदद ले रहा है। ‘गर्डलिंग’ में पेड़ के तने के छाल का कुछ हिस्सा हटा दिया जाता है जिससे पेड़ सूखकर मर जाते हैं। एक्सपर्ट्स ‘सर्जरी’ या ‘ब्रिज-ग्राफ्टिंग’ तकनीक के ज़रिए पेड़ों का सर्जिकल उपचार करेंगे।