छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा; ट्रक व पिकअप वाहन की टक्कर में 6 लोगों की हुई मौत व 7 घायल
बालोद (छत्तीसगढ़) के नैशनल हाईवे-30 पर भारी बारिश के दौरान गेहूं से लदे 16 पहिया ट्रक ने सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन को टक्कर मार दी जिसमें 6-लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। हादसे के समय ट्रक, पिकअप को दूर तक घसीटता ले गया और कुछ दूर जाकर पलट गया। घायलों का इलाज जारी है।