inshorts

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों ने कम-से-कम 14 नक्‍सलियों को मुठभेड़ में किया ढेर

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में ओडिशा बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में कम-से-कम 14 नक्सलियों को मार गिराया है जिनमें ₹1 करोड़ का इनामी भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि जवानों ने मारे गए नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुठभेड़ में एक जवान घायल हुआ है जिसे एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाया गया है।