छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 7 महिला नक्सली समेत 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर ज़िले में बुधवार को 7 महिला नक्सली समेत 29 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के मुताबिक, नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण का सबसे बड़ा कारण ज़िले में चलाए जा रहे विकास कार्य हैं। पुलिस ने बताया कि ज़िले में वर्ष 2024 से अब तक 60 से ज़्यादा नक्सलियों को मार गिराया गया है।