छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में BSNL 4000 नए मोबाइल टावर लगाने की बना रही योजना

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में बीएसएनएल 4,000 नए मोबाइल टावर लगाने की योजना पर काम कर रही है। दूरसंचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर ने कहा, "सुरक्षाबलों और वन विभाग से आवश्यक मंज़ूरी मिलने के बाद टावरों की स्थापना चरणों में की जाएगी।" उन्होंने कहा, "बीएसएनएल पूरे देश में उच्च गुणवत्ता वाली 4जी सेवाएं दे रही है।"