छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 4 महिला समेत 6 नक्सली ढेर, कुल ₹27 लाख का था इनाम
बीजापुर (छत्तीसगढ़) में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। नैशनल पार्क इलाके में 2-दिन चले संयुक्त ऑपरेशन में 4 महिला समेत 6 इनामी माओवादी मारे गए जिनपर कुल ₹27 लाख का इनाम था। मारे गए नक्सलियों में ₹8 लाख का इनामी कुख्यात माओवादी दिलीप बेड़जा भी शामिल है। कार्रवाई में DRG, STF, CRPF और कोबरा-यूनिट के जवान शामिल थे।