छत्तीसगढ़ के शख्स ने बर्थडे पर दी 200 गायों को पार्टी, 2000 किलो फल-सब्ज़ी की बनाई रंगोली
खैरागढ़ (छत्तीसगढ़) के एक गौसेवक ने अपने जन्मदिन पर करीब 200 गायों को पार्टी देकर इसे अनोखे तरीके से मनाया है। खैरागढ़ की मनोहर गौशाला में गायों की दावत के लिए 2000 किलोग्राम फल-सब्ज़ियों को रंगोली की तरह सजाया गया था जिसमें 9 घंटे का समय लगा। बकौल रिपोर्ट्स, इस अनोखी दावत पर करीब ₹1 लाख खर्च हुए।