छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में हिंदी में भी होगी एमबीबीएस की पढ़ाई
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हिंदी दिवस पर शनिवार को राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में हिंदी में भी एमबीबीएस की पढ़ाई की व्यवस्था की घोषणा की। उन्होंने कहा, "सत्र 2024-25 में एमबीबीएस की पढ़ाई की सुविधा हिंदी में उपलब्ध होगी और इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक पुस्तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।''