छत्तीसगढ़ में ₹32 लाख के इनामी 4 नक्सलियों ने किया सरेंडर
नारायणपुर (छत्तीसगढ़) में 40 से अधिक हिंसक घटनाओं में शामिल ₹8-8 लाख (कुल ₹32 लाख) के इनामी 4 नक्सलियों ने बुधवार को पुलिस के सामने सरेंडर किया। इनमें माओवादी डिवीजनल कमेटी के दो सदस्य और एक दंपति शामिल हैं। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार के अनुसार, चारों पुलिस के 'निया नार, निया पुलिस' आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास अभियान से भी प्रभावित थे।