छत्तीसगढ़ में ₹4 करोड़ के ईनामी 106 नक्सलियों ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ के अलग-अलग ज़िलों के करीब 106 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर किया है। इन सभी पर लगभग ₹3.95 करोड़ का इनाम था। बता दें कि सरकार ने 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। गौरतलब है कि इनमें बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल हैं।