छत्तीसगढ़ में 103 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 49 पर था कुल ₹1.6 करोड़ का इनाम

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 103 नक्सलियों और माओवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें से 49 इनामी नक्सली थे जिन पर कुल ₹1.6 करोड़ का इनाम घोषित था। गौरतलब है कि इससे पहले दंतेवाड़ा में 71 नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण किया था। बकौल पुलिस, 2025 में बीजापुर में 500 से अधिक नक्सलियों का आत्मसमर्पण हो चुका है।