छत्तीसगढ़ में 6 महिला पंचों की जगह उनके पतियों ने ली शपथ, जांच के दिए गए आदेश
कबीरधाम (छत्तीसगढ़) के परसवारा ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित 6 महिला पंचों की जगह उनके पतियों द्वारा पद की शपथ लिए जाने का मामला सामने आया है। कबीरधाम ज़िला पंचायत के सीईओ अजय त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं और जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शपथ ग्रहण सोमवार को हुआ था।