रायपुर (छत्तीसगढ़) में सोमवार को आईटीबीपी के एक जवान ने विवाद के बाद बल के एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आरक्षक सरोज कुमार ने अपनी सर्विस राइफल से एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया पर गोली चलाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।