छत्तीसगढ़ में इस साल का सबसे बड़ा एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को किया ढेर

बीजापुर (छत्तीसगढ़) में सुरक्षाबलों ने रविवार सुबह हुई मुठभेड़ में अब तक 31 नक्सलियों को मार गिराया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है व सुरक्षाबलों को मौके से हथियार व गोला बारूद भी बरामद हुए हैं। गौरतलब है, मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं जबकि 2 जवान घायल हुए जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।