छत्तीसगढ़ में एक ही स्कूटर पर सवार दिखे 4 युवक, अन्य साथी को चारों ने हाथ से हवा में लटकाया
छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक खतरनाक स्टंट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कूटर पर सवार 4 युवक अपने 5वें साथी को हवा में कंधे व हाथों के सहारे उठाकर सड़क पर गाड़ी दौड़ा रहे हैं। युवकों का यह लापरवाह करतब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।