inshorts

छत्तीसगढ़ में कुत्तों के बाद अब सांप-बिच्छू भगाएंगे टीचर; शिक्षकों ने कहा- गरिमा का ख्याल रखे सरकार

छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को आवारा कुत्तों की निगरानी करने के साथ सांप-बिच्छू पर भी नज़र बनाए रखने को कहा गया है। आदेश के अनुसार, शिक्षकों को ज़हरीले जीव-जंतुओं को स्कूल परिसर में आने से रोकना होगा। इस आदेश के विरोध में टीचर्स असोसिएशन ने सरकार से शिक्षकों की गरिमा का ख्याल रखने की अपील की है।