छत्तीसगढ़ में कुल ₹40 लाख के इनामी 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ के सुकमा में कुल ₹40 लाख के इनामी 22 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने बताया है कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 9 महिला नक्सली शामिल हैं जो माड़ डिवीज़न और नुआपाड़ा डिवीज़न में सक्रिय थे। बकौल पुलिस, ₹8-₹8 लाख के इनामी नक्सली मुचाकी जोगा और उसकी पत्नी मुचाकी जोगी ने भी सरेंडर कर दिया है।