छत्तीसगढ़ में चूड़ीवाले ने 5 दिन तक किया बच्ची का रेप, पीड़िता ने नहाते समय चाची को बताई वारदात

रायपुर (छत्तीसगढ़) में 55 वर्षीय चूड़ीवाले द्वारा 9 वर्षीय मासूम के साथ 5 दिनों तक रेप किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शख्स चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को दुकान पर ले गया और उसका शोषण किया। पीड़िता ने नहाते समय अपनी चाची को घटना के बारे में बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।