रिपोर्ट्स के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन चल रहा है जिसमें करीब 1,000 जवानों ने लगभग 60 नक्सलियों को घेर रखा है। यह ऑपरेशन छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गरियाबंद में चल रही है और पुलिस ने मुठभेड़ में अब तक ₹1 करोड़ के इनामी समेत कम-से-कम 14 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है।