छत्तीसगढ़ में ट्रक ने SUV कार को मारी टक्कर, एक बच्चे समेत 6 की मौत व 7 घायल

छत्तीसगढ़ के बालोद में सोमवार को एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने एसयूवी कार को टक्कर मार दी जिसमें एक बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई और करीब 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एएसपी अशोक जोशी के मुताबिक, घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।