छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में जवानों की मौत के बाद जवानों ने लगाया 'लेकर रहेंगे बदला' नारा

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमलों में 8 जवानों की मौत के बाद उन्हें दंतेवाड़ा पुलिस मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जवानों ने 'भूलेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं...जवानों का बदला लेकर रहेंगे' नारा लगाया। बकौल रिपोर्ट्स, नक्सलियों ने हमले में लगभग 70 किलोग्राम आईईडी का इस्तेमाल किया था। वहीं, सीएम विष्णुदेव साय ने शहीद सैनिकों के परिवारों से मुलाकात की।