छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पहली बार बच्चों ने देखा कार्टून; मुस्कुराते दिखे बच्चे
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके से दिल छू लेने वाला एक वीडियो सामने आया है जिसमें सीआरपीएफ का एक कोबरा कमांडो मोबाइल फोन पर आदिवासी बच्चों को कार्टून दिखा रहा है। बताया जा रहा है कि इनमें से कई बच्चों ने पहली बार कार्टून देखा है। वीडियो में बच्चे मुस्कुराते और आश्चर्य से स्क्रीन को देखते नज़र आ रहे हैं।