छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में गुरुवार को नक्सलियों ने एक शिक्षक और एक ग्रामीण की गला घोंटकर हत्या कर दी और दोनों के शव गांव के करीब फेंक दिए। दोनों पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शवों को कब्ज़े में ले लिया है और नक्सलियों का छोड़ा हुआ एक लेटर भी बरामद किया है।