छत्तीसगढ़ में पूजा की घंटी बनी जानलेवा, आंख से होते हुए दिमाग में घुसी; X-ray की तस्वीर आई सामने
बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के मस्तूरी में दिवाली की पूजा के दौरान 10-वर्षीय काव्या सिंह के साथ हादसा हो गया। दरअसल, खेलने के दौरान काव्या का अचानक पैर फिसलने से नीचे रखी पूजा की घंटी उसकी आंख में घुस गई और घंटी का सिरा मस्तिष्क तक जा पहुंचा। डॉक्टरों के अनुसार, काव्या की एक आंख पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।