छत्तीसगढ़ में पत्नी की हत्या कर शख्स ने की खुदकुशी, लिपस्टिक से दीवार पर छोड़ा नोट
बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में एक घर में एक शख्स का शव फंदे से लटका व उसकी पत्नी का शव बिस्तर पर पड़ा मिला है। वहीं, दीवार पर लिपस्टिक से '...बात करते पकड़ी गई...' नोट लिखा था। बकौल रिपोर्ट्स, दंपति ने 10-साल पहले लव मैरिज की थी व चरित्र पर शक के चलते पत्नी की हत्या कर शख्स ने खुदकुशी कर ली।