inshorts

छत्तीसगढ़ में पत्नी व 3 बेटियों के हत्यारे शख्स को कोर्ट ने सुनाई 4 बार उम्रकैद की सज़ा

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक कोर्ट ने एक शख्स को पत्नी और 3 बेटियों की हत्या के मामले में 4 बार उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। आरोपी ने अवैध संबंध के शक में 31 जुलाई 2023 को चारों की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। बकौल रिपोर्ट, दोषी बीते 10 साल से मानसिक बीमारी का इलाज करवा रहा था